मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में ₹33 करोड़ 36 लाख से अधिक की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें ₹11.27 करोड़ की लागत से निर्मित हाईटेक महाराणा प्रताप बस स्टेशन प्रमुख है, जिसका शुभारंभ मकर संक्रांति व घुघुतिया पर्व के अवसर पर किया गया।
मुख्यमंत्री ने नानकमत्ता क्षेत्र में मंदिरों के सौंदर्यीकरण, सड़कों के हॉटमिक्स कार्य, पेयजल योजनाओं, राजस्व उपनिरीक्षकों के आवास व कार्यालय भवन, नाला निर्माण, हैंडपंप स्थापना, हाईटेक शौचालय और शैक्षणिक संस्थानों के पुनर्निर्माण की घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि नया बस स्टेशन परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ व्यापार, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देगा।

मुख्यमंत्री ने खटीमा को अपना घर बताते हुए कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, औद्योगिक विकास और कनेक्टिविटी को मजबूत किया गया है। साथ ही पंतनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जमरानी बांध परियोजना, एम्स सैटेलाइट सेंटर और इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर कार्य जारी है।
कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट व पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए हाईटेक बस अड्डे को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।
Reported By: Rajesh Kumar












Discussion about this post