गैरसैंण में चल रहे विधानसभा बजट सत्र के बीच उत्तराखंड पुलिस के मुखिया दीपम सेठ ने कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती दोनों होती है। डीजीपी ने बताया कि सत्र के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और संभावित कानून व्यवस्था के सभी बिंदुओं को चिन्हित कर वहां पहले से ही फोर्स लगाया गया है। साथ ही पुलिसकर्मियों की नियमित ब्रीफिंग भी की जाती है ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके।
उन्होंने कहा कि यह एक चुनौतीपूर्ण कार्य जरूर होता है, लेकिन उत्तराखंड पुलिस पूरी तरह से मोटिवेट होकर अपनी जिम्मेदारी निभाती है। इसी क्रम में उन्होंने पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ उनके सुझाव भी लिए, ताकि व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।
दीपम सेठ, डीजीपी उत्तराखंड
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post