मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने पर्यटन, पंचायती राज, परिवहन और खेल अवसंरचना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन फैसलों का उद्देश्य राज्य में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना और रोजगार के अवसर बढ़ाना है।
हरिद्वार में ‘नॉर्थ हर-की-पौड़ी’ विकास कार्यों के लिए ₹66.34 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति मिली है, जिससे पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होगा। वहीं देहरादून में चारधाम यात्रा के लिए मॉनिटरिंग एवं रिस्पॉन्स सेंटर स्थापित किया जाएगा, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन बेहतर होगा।
इसके अलावा पंचायती राज संस्थाओं को ₹133.68 करोड़ की पहली किश्त जारी की गई है, जिसका उपयोग पेयजल, स्वच्छता और अन्य जरूरी कार्यों में होगा। खेल क्षेत्र में हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को खेल विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने और चंपावत में गोलू देवता कॉरिडोर परियोजना को भी मंजूरी दी गई है।
सरकार का कहना है कि इन योजनाओं से राज्य के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी और बुनियादी ढांचे के साथ जनसुविधाओं में भी सुधार होगा।
Reported By: Praveen Bhardwaj










Discussion about this post