
दिनेशपुर के खुदीराम बोस स्टेडियम में रविवार को रुद्र यंग क्लब की ओर से आयोजित डीएसएल यानी दिनेशपुर सुपर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में दिनेशपुर वॉरियर्स ने रोमांचक मुकाबले में दिनेशपुर राइडर्स को 1-0 से शिकस्त दी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता जितेंद्र शर्मा उर्फ सोनू ने किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में गगन रंधावा, मनोज राय और रवि सरकार मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
डीएसएल फुटबॉल प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन मुकाबला दिनेशपुर वॉरियर्स और दिनेशपुर राइडर्स के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए जोरदार प्रदर्शन किया। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।
अंततः दिनेशपुर वॉरियर्स की ओर से धर्मेंद्र ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। मैच के अंत तक राइडर्स की टीम बराबरी का गोल नहीं कर सकी और वॉरियर्स ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
शानदार प्रदर्शन के लिए दिनेशपुर वॉरियर्स के धर्मेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
जितेंद्र शर्मा, कांग्रेस वरिष्ठ नेता, मुख्य अतिथि
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post