
देहरादून में जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के मार्गदर्शन में 01 जनवरी को लक्ष्मण इंटर कॉलेज, देहरादून में आपदा प्रबंधन से संबंधित जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत एनएसएस के 50 स्वयंसेवी विद्यार्थियों को भूकंप, बाढ़, भूस्खलन, अग्निकांड, वज्रपात, प्राथमिक उपचार, आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं सुरक्षित निकासी से जुड़ी सैद्धांतिक व व्यवहारिक जानकारी दी गई।
जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मास्टर ट्रेनरों ने विद्यार्थियों को आपदा के समय आवश्यक सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आपदा के प्रति सजगता एवं आपात परिस्थितियों से निपटने की क्षमता विकसित करना रहा।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post