
रूड़की। रूड़की के मंगलौर क्षेत्र में हाईवे पर लगातार लगने वाले जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र सेठ ने कई घंटों तक क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) अधिकारियों और नगर पालिका परिषद के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
हाईवे किनारे अतिक्रमण पर चला जेसीबी
जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर हाईवे के किनारे किए गए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से हटाया गया। अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो रही थी, जिससे रोजाना जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी।
दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा हाईवे पर अतिक्रमण किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को नियमों की जानकारी भी दी।
यू-टर्न व्यवस्था की भी हो रही समीक्षा
जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र सेठ ने बताया कि मंगलौर क्षेत्र में लगातार लगने वाले जाम को देखते हुए यू-टर्न कहां-कहां दिए जाने चाहिए, इसका भी निरीक्षण किया जा रहा है। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने के लिए वैज्ञानिक तरीके से योजना बनाई जा रही है।
जल्द कम होगा हाईवे पर जाम का दबाव
उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाओं की जांच-पड़ताल के बाद जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे, जिससे हाईवे पर जाम का दबाव कम किया जा सके। प्रशासन का उद्देश्य है कि आम लोगों को यातायात में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Reported By: Rajesh Kumar















Discussion about this post