भू बैकुंठ नगरी श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम में सोमवार को दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी , तीर्थ पुरोहितों, बामणी, माणा, पांडुकेश्वर के स्थानीय, श्रद्धालुजनों, हकहकूकधारियों , तीर्थयात्रियों सहित होटल एसोसिएशन बदरीनाथ द्वारा 12 हजार दिये जलाकर दीपोत्सव पर्व मनाया गया। दियो की रोशनी से बदरीनाथ मंदिर का परिसर जगमग हो उठा।
बता दे कि दीपावली के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने भी श्री बदरी विशाल जी के दर्शन करके पुण्य लाभ अर्जित किया और श्री बदरी विशाल जी ओर माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद लिया।
श्री केदारनाथ धाम में भी दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर समिति के सभी सहवर्ती मंदिरों में भी दीपोत्सव आयोजित हुआ।इस अवसर पर सभी के सुख-समृद्धि की कामना भी की गयी।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post