देहरादून नगर निगम द्वारा अब अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त महोदया द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम देहरादून के भूमि अनुभाग द्वारा अलग अलग टीमें गठित कर नगर निगम क्षेत्र में फुटपाथ पर रखे हुए अवैध बोर्ड, ठेली, होर्डिंग हटाने की कार्यवाही की जा रही है।
वहीं नगर आयुक्त नमामि बंसल ने बताया कि रेजिडेंशल हो या बाजार हो सभी जगहों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण हो। उसको नगर निगम की टीम इस पर कार्यवाही करते रहे है। कई जगहों पर इसका विरोध भी देखने को मिलता है। इस लिए अब इस अभियान को मय पुलिस बल के साथ मिलकर चलाया जा रहा है।
नमामि बंसल, नगर आयुक्त देहरादून
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post