
देहरादून में नव वर्ष व अन्य त्यौहारों को देखते हुए। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दून पुलिस द्वारा नगर व देहात क्षेत्रों में सघन आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में सभी क्षेत्राधिकारियों स्वयं मौके पर मौजूद रहकर चेकिंग की निगरानी कर रहे है।
पुलिस की अलग-अलग टीमें सीमावर्ती चेक पोस्टों, आंतरिक मार्गों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों, मॉल व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वाहनों और व्यक्तियों की जांच जा रही है। इस दौरान डॉग स्क्वाड और बम डिस्पोजल टीम की भी सहायता ली जा रही है।
अभियान के दौरान पुलिस अभी तक लगभग 3799 वाहनों की चेकिंग की तथा 4981 व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्रवाई की। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के दस्तावेज भी जांचे जा रहे है। वहीं एसपी सिटी देहरादून ने बताया कि संदिग्धों की तलाश और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
प्रमोद कुमार, एसपी सिटी देहरादून
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post