प्रदेश में इन दिनों चारधाम यात्रा अपने चरम पर है, जिसके चलते चारधामों की यात्रा करने के लिए देश के कौने कौने से तीर्थयात्री यहां पहुंच रहे हैं। जिसको लेकर जहां एक ओर प्रदेश सरकार के साथ ही तमाम विभाग पूरी तरह सजग है, तो वहीं दूसरी ओर कुछ वाहन चालक यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विकासनगर के कटापत्थर क्षेत्र में चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए चैक पोस्ट से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां आरटीओ विभाग ने एक चालक को नशे की हालत में हिरासत में लिया है, जो स्वीफ्ट डिजायर कार से तीर्थयात्रियों को चारधाम यात्रा के लिए ले जा रहा था। बताया जा रहा है उड़ीसा के रहने वाले तीन तीर्थयात्रियों ने हरिद्वार से चारधाम यात्रा के लिए कार बुक की थी, लेकिन कटापत्थर पहुंचने के बाद चैकिंग के दौरान कार चालक शराब के नशे में धुत मिला, जिसके चलते जहां वाहन को एमवी एक्ट में सीज किया गया वहीं चालक का पुलिस एक्ट में चालान कर तीर्थयात्रियों को दूसरे वाहन से आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया।
अनिल नेगी, एआरटीओ विकासनगर
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post