रामनगर के मोहल्ला गूलरघटटी इलाके में ड्रग्स विभाग ने अचानक छापा मार कार्रवाई की। विभाग की भनक लगते ही कई मेडिकल स्टोर स्वामी अपने स्टोर बंद कर मौके से फरार हो गए।
औषधि निरीक्षक अर्चना ने बताया कि निरीक्षण के दौरान तीन मेडिकल स्टोरों का सर्वेक्षण किया गया। एक स्टोर में भारी अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते स्वामी का लाइसेंस निलंबन के लिए सिफारिश की गई। दो अन्य स्टोरों के स्वामियों को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।
विभाग ने चेतावनी दी है कि अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी मेडिकल स्टोर स्वामियों को सरकार की गाइडलाइन के अनुसार दवाइयों की बिक्री और नियमों का पालन करने का निर्देश भी दिया गया है।
अर्चना औषधि निरीक्षक रामनगर
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post