भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि चौहान भट्ट ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत 19 जिलों में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसमें स्वयंसेवी संस्थाओं के कर्मियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों का सीधा लाभ महिलाओं को मिल रहा है और नारी सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए बताया कि बीते दो वर्षों में जीडीपी में 1.3 प्रतिशत वृद्धि हुई और प्रति व्यक्ति आय 26 गुना बढ़ी है। स्थानीय उत्पाद को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के लिए ‘हाउस ऑफ हिमालय’ ब्रांड की शुरुआत की गई है, जिससे सुदूर क्षेत्रों की महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 50 लाख रुपए तक की सब्सिडी दी जा रही है, पिछले पांच वर्षों में 40 हजार सूक्ष्म लघु उद्योग स्थापित किए गए हैं और स्टार्टअप के लिए 200 करोड़ रुपए का वेंचर फंड भी तैयार किया गया है। महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण सुनिश्चित किया गया है।
रुचि चौहान भट्ट ने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुँचाया जाएगा।
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post