देहरादून में वीर गोरखा कल्याण समिति द्वारा गोरखा दशै–दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला–2025 के सफल आयोजन के उपरांत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद चमोली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
देहरादून में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस महोत्सव में गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी एवं गोरखाली संस्कृतियों का प्रदर्शन किया जाता है, जिसमें पारंपरिक परिधान, खानपान और सांस्कृतिक झलकियां आकर्षण का केंद्र रहती हैं।
सम्मान समारोह में समिति के अध्यक्ष कमल थापा, महासचिव विशाल थापा, कोषाध्यक्ष टेकू थापा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विनोद चमोली, विधायक धर्मपुर
कमल थापा, अध्यक्ष वीर गोर्खा कल्याण समिति देहरादून
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post