Tuesday, August 4, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home अपराध

मसूरी में महिला इंजीनियर की मौत, दामाद के खिलाफ शिकायत

Crime Patrol by Crime Patrol
June 20, 2026
in अपराध, उत्तराखंड, देहरादून, पुलिस
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
murder
1
VIEWS

मसूरी में गुरुग्राम की एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पिता ने मसूरी पहुंचकर अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। मामले को लेकर परिजनों ने कई गंभीर सवाल उठाए हैं, जिसके बाद पुलिस की जांच और भी अहम हो गई है।

जानकारी के अनुसार, नवविवाहित दंपती 13 जून को दिल्ली से उत्तराखंड भ्रमण के लिए निकले थे। ऋषिकेश में कुछ समय बिताने के बाद दोनों 14 जून की रात करीब 11:30 बजे मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित टिपरीधार क्षेत्र के एक होमस्टे में रुके थे। दोनों का विवाह 8 नवंबर 2025 को हुआ था।

प्रारंभिक पूछताछ में पति ने पुलिस को बताया था कि रात करीब 3:30 बजे दोनों सोने चले गए थे। सोमवार सुबह उसकी नींद खुली तो पत्नी कमरे के फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ी मिली। महिला के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। इसके बाद उसने होमस्टे प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर मसूरी पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जांच के बाद एंबुलेंस कर्मियों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया।

पुलिस जांच में कमरे से कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी मिले थे। बिस्तर की चादर पर खून के निशान पाए गए, जबकि कमरे से दो खाली शराब की बोतलें और कामोत्तेजक दवाइयों के खाली पैकेट भी बरामद किए गए थे। मृतका गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत थीं, जबकि उनके पति पुणे में आईटी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।

अब मृतका के पिता सुधाकर ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। मसूरी कोतवाली पहुंचकर उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उनका आरोप है कि उनकी बेटी किसी भी प्रकार का नशा नहीं करती थी और संभव है कि उसे कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर दी गई हो।

सुधाकर ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दिन उनके दामाद ने उन्हें पूरी जानकारी नहीं दी और वीडियो कॉल पर बेटी से बात भी नहीं करवाई। उन्होंने कहा कि विवाह के कुछ महीनों बाद से ही उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था और इस संबंध में उन्होंने कई बार दामाद को समझाने का प्रयास किया था।

इसे भी पढ़ें

Congress

SIR अभियान को लेकर कांग्रेस अलर्ट, हर जिले में बनेगी 10 सदस्यीय निगरानी समिति

August 4, 2026
AIIMS

‘अंगदान–महादान’ का संदेश, एम्स ऋषिकेश में वॉकाथॉन और अंगदाता परिवारों का सम्मान

August 4, 2026
honored

सीएम धामी ने कांवड़ यात्रा में सेवा देने वाले सफाईकर्मियों और पुलिस जवानों का किया सम्मान

August 4, 2026
Congress

‘यात्रा रद्द नहीं, सिर्फ स्थगित हुई’—बीजेपी के बयान पर कांग्रेस का जवाब

August 4, 2026

मृतका के पिता का कहना है कि बिना परिवार की मौजूदगी के पंचनामा भर दिया गया और देहरादून पहुंचने पर भी उन्हें अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया गया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत प्राप्त कर ली है और मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/06/WhatsApp-Video-2026-06-20-at-16.53.21.mp4

सुधाकर मृतका के पिता

Reported By; Praveen Bhardwaj

Previous Post

देहरादून में कांग्रेस का विरोध, शिक्षा मंत्री की निकाली शवयात्रा

Next Post

ऋषिकेश एम्स में योग दिवस पर गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश, गंगा तट पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास

Next Post
Yoga

ऋषिकेश एम्स में योग दिवस पर गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश, गंगा तट पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास

Meet

आयुष्मान योजना का कवर 20 लाख तक बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री से मिले रघुनाथ सिंह नेगी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

BIS

देहरादून में बीआईएस का साइबर सुरक्षा व सूचना अखंडता पर एक दिवसीय सेमिनार

8 months ago
Uttarkashi

न्याय पंचायत गढ़ में जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार शिविर आयोजित

7 months ago
Welfare Department

समाज कल्याण विभाग की योजनाओं से सशक्त हो रहे लाभार्थी

2 months ago
Haridwar

हरिद्वार कुंभ 2027: सुरक्षा और बुनियादी ढांचे की तैयारियां तेज, हाई-टेक व्यवस्था होगी

4 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • SIR अभियान को लेकर कांग्रेस अलर्ट, हर जिले में बनेगी 10 सदस्यीय निगरानी समिति
  • ‘अंगदान–महादान’ का संदेश, एम्स ऋषिकेश में वॉकाथॉन और अंगदाता परिवारों का सम्मान
  • सीएम धामी ने कांवड़ यात्रा में सेवा देने वाले सफाईकर्मियों और पुलिस जवानों का किया सम्मान

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Congress

SIR अभियान को लेकर कांग्रेस अलर्ट, हर जिले में बनेगी 10 सदस्यीय निगरानी समिति

August 4, 2026
AIIMS

‘अंगदान–महादान’ का संदेश, एम्स ऋषिकेश में वॉकाथॉन और अंगदाता परिवारों का सम्मान

August 4, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol