सरोवर नगरी नैनीताल से 15 किलोमीटर दूर कैची धाम घूमने आ रहे पर्यटक के वाहन में अचानक आग लग गई। अलबत्ता वाहन के भीतर कोई नहीं था जिससे जन हानी होने से बच गए।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रसिद्ध तीर्थस्थल कैंची धाम दर्शन को आये दिल्ली पश्चिम बिहार निवासी अजय कुमार अपने परिवार और बच्चों के साथ बाबा के दर्शन के लिए पहली बार कैंची धाम पहुंचे थे।
कैची धाम सेंटोरियम मार्ग पर कार खड़ी थी। जिसमें आग अचानक लग गई। ऐसी भी जानकारी प्राप्त हुई है 6 माह पूर्व ही अजय कुमार ने नई कार खरीदी थी। जैसे ही आग की सूचना लोगों को मिली तो तुरंत पुलिस को सूचना दे दी गई। फायर बिग्रेड पुलिस ने आग पर काबू पाया तब तक आग बुरी तरह जल चुकी थी। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल सका पुलिस जाँच करने में जुट गई है। कुछ देर तक अफरा तफरी का माहौल बन गया था।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post