बंगाल चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद उत्तराखंड बीजेपी संगठन खासा उत्साहित नजर आ रहा है प्रदेश प्रवक्ता की माने तो हाल ही के दिनों में आए परिणामों से पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, आगामी दिनों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं लिहाजा भाजपा इसे आगामी चुनाव से जोड़कर मान रही है और दावा कर रही है की राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तराखंड आने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में और ऊर्जा का संचार होगा और 2027 में एक बार फिर उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनेगी राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा भी आगामी चुनाव की रणनीति का एक हिस्सा है ।
नवीन ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा ।
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post