उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक बार फिर चर्चाओं में हैं । इस बार हरदा ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से आग्रह किया है कि धर्मपुर क्षेत्र में जिस बूथ पर उनका नाम दर्ज है, उन्हें वहां का अध्यक्ष बना दिया जाए। ताकि वह पार्टी के लिए अपने योगदान को सुनिश्चित कर सकें। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने पैतृक गांव मोहनरी से अपने भाई जगदीश रावत को भी बूथ अध्यक्ष बनाने का आग्रह किया है।
इसके बाद भाजपा चुटकी लेती नजर आ रही है । वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इसको लेकर कहा कि इस बात को सकारात्मक रूप में लिया जाना चाहिए कि उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को चार्ज करने के लिए ये बात कही । हरीश रावत ने ये बात इसीलिए कही ताकि कार्यकता देखें कि बड़े नेता भी बूथ अध्यक्ष बन सकते हैं।
गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post