
द पॉलिकिड्स, आमवाला ने अपने वार्षिक समारोह “संगम: आवर इंडिया, कलरफुल एंड वंडरफुल” को उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में चेयरमैन कैप्टन मुकुल महेन्द्रू, डायरेक्टर शोभित और गीतिक चलगा, अन्य शाखाओं के निदेशक और हेडमिस्ट्रेस सहित स्टाफ सदस्यों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भारत की विविधता का जीवंत चित्र प्रस्तुत किया गया। मंच पर केरल के नृत्य, पंजाब का भांगड़ा, पश्चिम बंगाल की माँ दुर्गा की भाव-भंगिमाएँ, राजस्थान के ग्रामीण दृश्य, महाराष्ट्र की बॉलीवुड झलक, उत्तराखंड की नंदा देवी डोली और कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाया गया। दिल्ली की प्रस्तुति ने उत्सव में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम का समापन चेयरमैन कैप्टन मुकुल महेन्द्रू के प्रेरक संबोधन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के प्रयासों की सराहना की और “संगम” को भारत की विविधता में एकता का उत्सव बताया।
Reportede By; Arun Sharma













Discussion about this post