Friday, October 30, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

लेखक गांव महोत्सव का समापन, सीएम धामी बोले- साहित्य और संस्कृति से बनती है समाज की पहचान

Crime Patrol by Crime Patrol
October 30, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Dehradun
1
VIEWS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को थानो स्थित लेखक गांव में आयोजित लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लेखक गांव की पत्रिका ‘धरती का स्वर्ग उत्तराखण्ड’ और पुस्तिका ‘देवभूमि का काव्य पुष्प’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लेखक गांव समाज को दिशा देने वाले विचारों का प्रतीक है। यह वर्तमान के साथ भविष्य का निर्माण कर रहा है और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देकर उत्तराखंड को साहित्यिक मानचित्र पर नई पहचान दिला रहा है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

मुख्यमंत्री ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण करते हुए कहा कि अटल जी शब्दों के साधक थे। उनकी लेखनी में पर्वतों जैसी दृढ़ता और गंगा जैसी गहराई थी। उन्होंने सिखाया कि शब्द भी राष्ट्र निर्माण के सशक्त माध्यम बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

Congress

1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की ऐतिहासिक रैली – वोट चोरी के खिलाफ यशपाल आर्य ने कार्यकर्ताओं से की बड़ी संख्या में चलने की अपील

October 30, 2026
Meeting

उत्तरकाशी: गंगा की स्वच्छता को लेकर सख्त हुए डीएम, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के निर्देश

October 30, 2026
Mass wedding

निरंकारी संत समागम के बाद 126 जोड़ों का सामूहिक विवाह, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद

October 30, 2026
STF

काशीपुर में AI से चल रहा था साइबर ठगी का कॉल सेंटर, एक महीने में 48 हजार से ज्यादा फर्जी कॉल

October 30, 2026

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड हमेशा से रचनात्मकता, ज्ञान और संस्कृति का केंद्र रही है। यहां के ऋषियों ने अनेक महान ग्रंथों की रचना की है। प्रदेश का प्राकृतिक सौंदर्य सदियों से लेखकों, कवियों और विचारकों को प्रेरित करता रहा है। साहित्य हमारे समाज के मूल्यों, विचारों और सांस्कृतिक विरासत को प्रतिबिंबित करता है।

सीएम धामी ने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन को दिशा देने में लेखकों, कवियों और रचनाकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान भी साहित्यकारों ने अपने लेखन और विचारों के माध्यम से योगदान दिया। लेखक और रचनाकार केवल शब्दों के सृजनकर्ता नहीं होते, बल्कि वे समाज के चिंतक और मार्गदर्शक भी होते हैं।

साहित्यकारों को सम्मान और स्थानीय भाषाओं में प्रकाशन के लिए अनुदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान, साहित्य भूषण और लाइफ टाइम अचीवमेंट जैसे पुरस्कारों के माध्यम से उत्कृष्ट साहित्यकारों को सम्मानित किया जा रहा है। हिंदी के साथ-साथ विभिन्न स्थानीय भाषाओं में ग्रंथों के प्रकाशन के लिए भी साहित्यकारों को अनुदान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को साहित्यिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। इसके तहत राज्य में दो साहित्य ग्राम स्थापित किए जा रहे हैं। इन साहित्य ग्रामों में साहित्यकारों के लिए आवासीय सुविधाएं, आधुनिक पुस्तकालय, संगोष्ठी कक्ष और अध्ययन स्थल विकसित किए जाएंगे, जिससे रचनाकारों को साहित्य सृजन के लिए अनुकूल वातावरण मिल सके।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी सांस्कृतिक और साहित्यिक धरोहर के पुनर्जागरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी प्रेरणा से राज्य सरकार भी उत्तराखंड के बिखरे हुए साहित्य को संकलित, संरक्षित और पुनर्स्थापित करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। सरकार विकास के साथ अपनी विरासत को संरक्षित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

सीमांत क्षेत्रों में बढ़ रहा रिवर्स माइग्रेशन : अजय टम्टा

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से सीमांत क्षेत्रों में रिवर्स माइग्रेशन की प्रक्रिया को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विकास और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के समापन समारोह में साहित्य, संस्कृति और रचनात्मकता के संरक्षण के साथ उत्तराखंड की साहित्यिक पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का संकल्प भी सामने आया।

Reported by: Arun Sharrma

Previous Post

निरंकारी संत समागम के बाद 126 जोड़ों का सामूहिक विवाह, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद

Next Post

उत्तरकाशी: गंगा की स्वच्छता को लेकर सख्त हुए डीएम, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के निर्देश

Next Post
Meeting

उत्तरकाशी: गंगा की स्वच्छता को लेकर सख्त हुए डीएम, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के निर्देश

Congress

1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की ऐतिहासिक रैली - वोट चोरी के खिलाफ यशपाल आर्य ने कार्यकर्ताओं से की बड़ी संख्या में चलने की अपील

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Police

ऋषिकेश में बढ़ती अपराधियों की घुसपैठ, पुलिस ने कसा शिकंजा

7 months ago
Meeting

दून: नगर निगम सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ा, हुक्का बार पर होगी कड़ी कार्रवाई

6 months ago
CM Dhami

सीएम धामी बोले—सहकारिता से आत्मनिर्भरता की राह मजबूत

1 year ago
Gairsai

भराड़ीसैंण गैरसैंण विधानसभा में सजी उत्तराखंड की लोककला

9 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की ऐतिहासिक रैली – वोट चोरी के खिलाफ यशपाल आर्य ने कार्यकर्ताओं से की बड़ी संख्या में चलने की अपील
  • उत्तरकाशी: गंगा की स्वच्छता को लेकर सख्त हुए डीएम, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के निर्देश
  • लेखक गांव महोत्सव का समापन, सीएम धामी बोले- साहित्य और संस्कृति से बनती है समाज की पहचान

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Congress

1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की ऐतिहासिक रैली – वोट चोरी के खिलाफ यशपाल आर्य ने कार्यकर्ताओं से की बड़ी संख्या में चलने की अपील

October 30, 2026
Meeting

उत्तरकाशी: गंगा की स्वच्छता को लेकर सख्त हुए डीएम, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के निर्देश

October 30, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol