Friday, October 30, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

निरंकारी संत समागम के बाद 126 जोड़ों का सामूहिक विवाह, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद

Crime Patrol by Crime Patrol
October 30, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Mass wedding
2
VIEWS

79वें निरंकारी संत समागम के समापन के बाद समालखा के पावन मैदानों में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और निरंकारी राजपिता रमित जी की उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में 126 नवयुगल विवाह बंधन में बंधे। विभिन्न राज्यों और विदेशों से पहुंचे इन जोड़ों ने सतगुरु का आशीर्वाद लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। समारोह में सादगी, प्रेम, समानता और आपसी समर्पण का संदेश दिया गया।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक जयमाला और निरंकारी सांझा-हार की रस्म के साथ हुआ। मिशन की प्रधान राजकुमारी जी एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी नवविवाहित जोड़ों को सांझा-हार पहनाकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की। इसके बाद हिंदी में भक्तिमय निरंकारी लावों का गायन किया गया, जिसमें विश्वास, सम्मान और समर्पण के साथ गृहस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी गई। समारोह के अंत में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और निरंकारी राजपिता रमित जी ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें सुख, शांति और खुशहाली का आशीर्वाद दिया।

इसे भी पढ़ें

Congress

1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की ऐतिहासिक रैली – वोट चोरी के खिलाफ यशपाल आर्य ने कार्यकर्ताओं से की बड़ी संख्या में चलने की अपील

October 30, 2026
Meeting

उत्तरकाशी: गंगा की स्वच्छता को लेकर सख्त हुए डीएम, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के निर्देश

October 30, 2026
Dehradun

लेखक गांव महोत्सव का समापन, सीएम धामी बोले- साहित्य और संस्कृति से बनती है समाज की पहचान

October 30, 2026
STF

काशीपुर में AI से चल रहा था साइबर ठगी का कॉल सेंटर, एक महीने में 48 हजार से ज्यादा फर्जी कॉल

October 30, 2026

पति-पत्नी एक-दूसरे के बनें दो पंख : सतगुरु माता सुदीक्षा जी

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि सामूहिक विवाह का उद्देश्य केवल एक आयोजन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे जीवन जीने की प्रेरणा के रूप में अपनाना चाहिए। पति-पत्नी को एक-दूसरे की जिम्मेदारियों को समान रूप से निभाते हुए प्रेम, विश्वास और आपसी तालमेल के साथ आगे बढ़ना चाहिए। दोनों एक-दूसरे के दो पंख बनकर जीवन की हर परिस्थिति का सामना करें।

उन्होंने कहा कि सेवा, सुमिरन और सत्संग के मार्ग पर पति-पत्नी को एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। विवाह जीवनभर प्रेम, आदर और समर्पण से निभाया जाने वाला पवित्र रिश्ता है। इसे दोनों परिवारों के आपसी सम्मान और स्नेह से और मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को एक-दूसरे की कमियों को सहजता से स्वीकार करने तथा जीवन में क्षमा और विनम्रता का भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

इस समारोह की एक विशेष बात यह भी रही कि सतगुरु माता जी के परिवार के एक सदस्य का विवाह भी इसी सामूहिक विवाह समारोह में सादगी के साथ संपन्न हुआ।

भारत के 16 राज्यों और तीन देशों से पहुंचे नवयुगल

संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि समाज कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित इस समारोह में भारत के विभिन्न राज्यों के साथ विदेशों से भी नवयुगलों ने भाग लिया। बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा से जोड़े इस आयोजन में शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों, भाषाओं और संस्कृतियों से आए 126 जोड़ों का एक साथ विवाह बंधन में बंधना एकता, समानता और वैश्विक भाईचारे का संदेश देता है। यह आयोजन समाज में सादगीपूर्ण विवाह को प्रोत्साहित करने और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण रहा।

समारोह ने यह संदेश दिया कि विवाह की वास्तविक मजबूती भव्यता और दिखावे में नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सम्मान, प्रेम और समर्पण में निहित है। सतगुरु के आशीर्वाद के साथ नवदंपतियों ने अपने जीवन की नई शुरुआत की।

Reported By: Pawan Kashyap

Previous Post

काशीपुर में AI से चल रहा था साइबर ठगी का कॉल सेंटर, एक महीने में 48 हजार से ज्यादा फर्जी कॉल

Next Post

लेखक गांव महोत्सव का समापन, सीएम धामी बोले- साहित्य और संस्कृति से बनती है समाज की पहचान

Next Post
Dehradun

लेखक गांव महोत्सव का समापन, सीएम धामी बोले- साहित्य और संस्कृति से बनती है समाज की पहचान

Meeting

उत्तरकाशी: गंगा की स्वच्छता को लेकर सख्त हुए डीएम, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के निर्देश

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

CM Dhami

सीएम धामी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में किया पौधारोपण

1 year ago
Union Environment Minister

खेल विश्वविद्यालय व जल विद्युत परियोजनाओं को लेकर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से भेंट

1 year ago
Politics

राहुल गांधी पर ‘मियां’ टिप्पणी से गरमाई सियासत, कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष पर साधा निशाना

2 months ago
Protest

देहरादून में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं का प्रदर्शन

6 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की ऐतिहासिक रैली – वोट चोरी के खिलाफ यशपाल आर्य ने कार्यकर्ताओं से की बड़ी संख्या में चलने की अपील
  • उत्तरकाशी: गंगा की स्वच्छता को लेकर सख्त हुए डीएम, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के निर्देश
  • लेखक गांव महोत्सव का समापन, सीएम धामी बोले- साहित्य और संस्कृति से बनती है समाज की पहचान

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Congress

1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की ऐतिहासिक रैली – वोट चोरी के खिलाफ यशपाल आर्य ने कार्यकर्ताओं से की बड़ी संख्या में चलने की अपील

October 30, 2026
Meeting

उत्तरकाशी: गंगा की स्वच्छता को लेकर सख्त हुए डीएम, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के निर्देश

October 30, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol