राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक भवन परिसर में बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास किया। इस परियोजना के तहत परिसर में समेकित डिस्पेंसरी, सूचना परिसर, कैफेटेरिया, लोक निर्माण विभाग और उद्यान विभाग के कार्यालय बनाए जाएंगे।
इन भवनों में आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और एलोपैथिक चिकित्सा सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी, जिससे आमजन और कर्मचारियों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। परियोजना को पारंपरिक पहाड़ी वास्तुकला के अनुरूप तैयार किया जाएगा, जिससे प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को भी बढ़ावा मिलेगा।
राज्यपाल ने कहा कि इस पहल से सेवाएं अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी होंगी, वहीं मुख्यमंत्री ने इसे सुशासन और बेहतर सेवा वितरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post