भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने संसद में महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा कि यह ऐतिहासिक पल है, जिसके लिए प्रधानमंत्री का पूरा समर्थन रहेगा। यह महिलाओं के अधिकारों के लिए नींव का पत्थर भी साबित होगा क्योंकि महिलाओं की छोटी से बड़ी तक की चिंता प्रधानमंत्री ने की है। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर भी चार दशकों से इसे लटकाने, भटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हर महिला, किसान को विश्वास है कि प्रधानमंत्री जाे कहते है वे करते हैं और इस बिल को लेकर महिला शक्ति हमेशा उनके साथ है। साथ ही उन्होंने विपक्ष से भी विनम्र निवेदन किया है कि इस बिल का समर्थन जरूर करें।
दीप्ति भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री भाजपा
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post