Thursday, November 26, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

27वें अंतरराष्ट्रीय रेशम उत्पादन कांग्रेस में देहरादून के चार वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत किए शोध निष्कर्ष

Crime Patrol by Crime Patrol
November 26, 2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Sericulture
1
VIEWS

उत्तराखंड में रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे वैज्ञानिक प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय मंच मिला है। वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन केंद्रीय रेशम बोर्ड की देहरादून स्थित चार इकाइयों के वैज्ञानिकों ने चेन्नई में आयोजित 27वीं अंतरराष्ट्रीय रेशम उत्पादन एवं रेशम उद्योग कांग्रेस (ISCC-2026) में प्रतिभाग कर अपने शोध निष्कर्ष प्रस्तुत किए। 23 से 25 नवंबर तक आयोजित वैज्ञानिक सत्रों में वैज्ञानिकों ने शहतूत एवं रेशमकीट फसल संरक्षण, बहुफसलीय रेशमकीट पालन, मूगा रेशम उत्पादन और कोसोत्तर प्रौद्योगिकी जैसे विषयों पर शोधपत्र प्रस्तुत किए।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

अंतरराष्ट्रीय रेशम उत्पादन आयोग, बेंगलुरु के तत्वावधान में 23 से 27 नवंबर तक आयोजित इस पांच दिवसीय कांग्रेस की थीम ‘सतत भविष्य के लिए रेशम’ रखी गई। 23 नवंबर को केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और सिल्क मार्क एक्सपो-2026 का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में वस्त्र मंत्रालय की संयुक्त सचिव एवं केंद्रीय रेशम बोर्ड की उपाध्यक्ष पद्मिनी सिंगला, बोर्ड के सदस्य सचिव पी. शिवकुमार और युगांडा के विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार मंत्री इंजीनियर जोनार्ड असीम्वे अकीकी सहित कई देशों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कांग्रेस में जापान, अमेरिका, रोमानिया, युगांडा, केन्या, फ्रांस, उज्बेकिस्तान और थाईलैंड समेत विभिन्न देशों के करीब 350 वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं और उद्योग प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने संबोधन में रेशम उद्योग में हरित ऊर्जा, पर्यावरण अनुकूल तकनीकों और सतत उत्पादन प्रणालियों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने पारंपरिक रेशम के साथ केला, अनानास और कमल से प्राप्त प्राकृतिक रेशों की संभावनाओं पर भी अनुसंधान करने का आह्वान किया। साथ ही प्राकृतिक रंगों, जैविक कृषि आदानों, अपशिष्टों के पुनः उपयोग और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से रेशम उद्योग के कार्बन उत्सर्जन को कम करने की आवश्यकता बताई।

उन्होंने ग्रामीण रोजगार और आजीविका सृजन में रेशम उत्पादन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए मूल्य संवर्धित उत्पादों, अनुसंधान और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। वहीं, कृत्रिम रेशम की बढ़ती उपलब्धता के बीच शुद्ध रेशम उत्पादों की पहचान के लिए सिल्क मार्क प्रमाणन के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करने की आवश्यकता भी बताई।

कांग्रेस में केंद्रीय रेशम बोर्ड की देहरादून स्थित इकाइयों से डॉ. पवन सैनी, डॉ. विक्रम कुमार, डॉ. अभिषेक सिंह और राहुल पाल ने सक्रिय भागीदारी की। डॉ. पवन सैनी क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र, सहसपुर के प्रभारी हैं। डॉ. विक्रम कुमार पी-3 मूल बीज प्रक्षेत्र, माजरा और डॉ. अभिषेक सिंह पी-2 मूल बीज प्रक्षेत्र, शीशमबाड़ा के प्रभारी हैं, जबकि राहुल पाल रेशम तकनीकी सेवा केंद्र, प्रेमनगर में प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं।

वैज्ञानिक सत्रों में इन विशेषज्ञों ने उत्तराखंड की कृषि-जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप रेशम उत्पादन की संभावनाओं पर अपने शोध प्रस्तुत किए। इसमें प्रतिवर्ष रेशमकीट पालन की फसलों की संख्या बढ़ाने, शहतूत एवं रेशमकीट फसल संरक्षण, मूगा रेशम उत्पादन और कोसोत्तर तकनीकों पर विशेष चर्चा हुई। शोध प्रस्तुतियों का उद्देश्य रेशम उत्पादन की उत्पादकता बढ़ाने, गुणवत्ता में सुधार करने और किसानों की आय में वृद्धि के लिए वैज्ञानिक उपायों को प्रोत्साहित करना रहा।

कांग्रेस के वैज्ञानिक कार्यक्रम में आठ तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें 121 मौखिक शोध प्रस्तुतियां और 108 वैज्ञानिक पोस्टर प्रस्तुतियां शामिल रहीं। इसके अलावा वैश्विक रेशम उत्पादन के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने के लिए विशेष विचार-विमर्श सत्र भी आयोजित किया गया।

इसे भी पढ़ें

Samvad

चमोली: संविधान दिवस पर गोपेश्वर में युवा संवाद, विकसित भारत@2047 के लिए युवाओं ने साझा किए सुझाव

November 26, 2026
CM

पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम धामी, हर परिवार को 5 लाख की सहायता का ऐलान

November 26, 2026
foundation

देहरादून: विजय कॉलोनी में 5.36 करोड़ की लागत से बनेगा दो लेन का पुल, मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

November 26, 2026
flags off

देहरादून: कानून की जानकारी अब पहुंचेगी घर-घर, CM धामी ने रवाना किया विधि रथ

November 26, 2026

देहरादून से पहुंचे वैज्ञानिकों ने विभिन्न देशों के विशेषज्ञों के साथ जलवायु अनुकूल रेशम उत्पादन, रोग एवं कीट प्रबंधन, प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग, कार्बन उत्सर्जन में कमी और रेशम उपोत्पादों के मूल्य संवर्धन जैसे विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

कांग्रेस में प्राप्त वैज्ञानिक जानकारियों और अंतरराष्ट्रीय अनुभवों का उपयोग उत्तराखंड में रेशम उत्पादन के आधुनिकीकरण, नई तकनीकों के हस्तांतरण और किसानों की उत्पादकता एवं आय बढ़ाने के लिए किया जा सकेगा। देहरादून स्थित केंद्रीय रेशम बोर्ड की चारों इकाइयों की भागीदारी को प्रदेश में रेशम उद्योग के सतत विकास और ग्रामीण आजीविका के नए अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

देहरादून: विजय कॉलोनी में 5.36 करोड़ की लागत से बनेगा दो लेन का पुल, मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

Next Post

पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम धामी, हर परिवार को 5 लाख की सहायता का ऐलान

Next Post
CM

पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम धामी, हर परिवार को 5 लाख की सहायता का ऐलान

Samvad

चमोली: संविधान दिवस पर गोपेश्वर में युवा संवाद, विकसित भारत@2047 के लिए युवाओं ने साझा किए सुझाव

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

swine flu

स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने कहा- भीड़भाड़ में मास्क लगाएं, फ्लू लक्षण वालों को घर में रहें

2 months ago
Ex-servicemen

गैरसैंण में पूर्व सैनिकों ने सीएसडी कैंटीन व विश्राम गृह की मांग उठाई

1 year ago
Congress

कांग्रेस का राष्ट्रीय वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान 15 सितंबर से शुरू

1 year ago
Virasat

विरासत महोत्सव में सूफियाना संगीत से शास्त्रीय नृत्य और ओसमान मीर के गायन तक सजी सुरों की महफिल

3 weeks ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर प्रजापति समाज नाराज, मुख्यमंत्री से मुलाकात की तैयारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हरिद्वार में लोक कल्याण मेले का शुभारंभ, स्ट्रीट वेंडर्स को योजनाओं की दी जानकारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भाजपा महानगर बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • चमोली: संविधान दिवस पर गोपेश्वर में युवा संवाद, विकसित भारत@2047 के लिए युवाओं ने साझा किए सुझाव
  • पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम धामी, हर परिवार को 5 लाख की सहायता का ऐलान
  • 27वें अंतरराष्ट्रीय रेशम उत्पादन कांग्रेस में देहरादून के चार वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत किए शोध निष्कर्ष

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Samvad

चमोली: संविधान दिवस पर गोपेश्वर में युवा संवाद, विकसित भारत@2047 के लिए युवाओं ने साझा किए सुझाव

November 26, 2026
CM

पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम धामी, हर परिवार को 5 लाख की सहायता का ऐलान

November 26, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol