देहरादून में मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा प्रेमनगर के ठाकुरपुर बस्ती में सुभारती अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 112 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया। शिविर में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की निःशुल्क जांच व दवा वितरण कि गयी। तथा नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों एवं सहयोगियों को सम्मानित किया गया और बस्ती की महिलाओं को साड़ियां वितरित की गईं। संगठन के पदाधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post