Wednesday, June 10, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

‘खेत बचाओ अभियान’ में शामिल हुए गणेश जोशी, किसानों के लिए मोटर मार्ग निर्माण की घोषणा

इस दौरान मंत्री ने पंतवाड़ी क्षेत्र में किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। किसानों द्वारा खेतों तक पहुंच के लिए मोटर मार्ग निर्माण की मांग किए जाने पर उन्होंने लगभग 1.5 से 2 किलोमीटर लंबाई के मोटर मार्ग के निर्माण की घोषणा की।

Crime Patrol by Crime Patrol
June 9, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Field
1
VIEWS

कृषि एवं जनपद टिहरी के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने जौनपुर क्षेत्र के बाण्डासारी में आयोजित राष्ट्रव्यापी “खेत बचाओ अभियान” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। जौनपुर क्षेत्र पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। किसानों को संबोधित करते हुए गणेश जोशी ने कहा कि खेती और किसानों को सशक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कृषि भूमि के संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य में सुधार तथा आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें

Haridwar

हरिद्वार में लोक कल्याण मेले का शुभारंभ, स्ट्रीट वेंडर्स को योजनाओं की दी जानकारी

June 9, 2026
Meeting

माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर प्रजापति समाज नाराज, मुख्यमंत्री से मुलाकात की तैयारी

June 9, 2026
Meeting

भाजपा महानगर बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

June 9, 2026
Press Meeting

देहरादून: 27-28 जून को होगा उफ्तारा सम्मान एवं फिल्म फेस्टिवल समारोह

June 9, 2026

उन्होंने कहा कि “खेत बचाओ अभियान” कृषि योग्य भूमि को सुरक्षित रखने और किसानों को जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं, जिनका लाभ करोड़ों किसानों तक पहुंच रहा है। वहीं राज्य सरकार भी पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहन देने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/06/WhatsApp-Video-2026-06-08-at-18.38.09.mp4

गणेश जोशी ने किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाने, मिट्टी परीक्षण के आधार पर खेती करने, जल संरक्षण तथा फसल विविधीकरण पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कृषि भूमि की उत्पादकता बनाए रखना और उसे अनुपयोगी होने से बचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस दौरान मंत्री ने पंतवाड़ी क्षेत्र में किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। किसानों द्वारा खेतों तक पहुंच के लिए मोटर मार्ग निर्माण की मांग किए जाने पर उन्होंने लगभग 1.5 से 2 किलोमीटर लंबाई के मोटर मार्ग के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से किसानों को कृषि उत्पादों के परिवहन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

कृषि मंत्री ने अति सघन बागवानी योजना के एक लाभार्थी किसान के खेत का निरीक्षण कर सेब के बगीचे का अवलोकन भी किया। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में फलोत्पादन और किसानों द्वारा अपनाए जा रहे नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि बागवानी किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। उन्होंने जौनपुर क्षेत्र में क्लस्टर आधारित खेती के प्रयासों की भी प्रशंसा की।

कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने, रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग, मिट्टी की उर्वरता संरक्षण और पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक किया गया। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभों और टिकाऊ कृषि प्रणाली की जानकारी भी दी।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर सख्त हुए आईजी, 49 पुलिसकर्मी सम्मानित

Next Post

सेन्दूल गांव में सामुदायिक वर्क शेड का शिलान्यास, जौनपुर क्षेत्र के लिए कोल्ड स्टोरेज की घोषणा

Next Post
Sendul village

सेन्दूल गांव में सामुदायिक वर्क शेड का शिलान्यास, जौनपुर क्षेत्र के लिए कोल्ड स्टोरेज की घोषणा

Protest

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का सचिवालय घेराव, सरकार और NTA के खिलाफ प्रदर्शन

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Sparsh Ganga

स्पर्श गंगा दिवस पर एनएसएस इकाइयों ने किया गंगा स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित

6 months ago
Doon police

देहरादून में दून पुलिस की सघन चेकिंग, 3506 वाहन चेक, 6374 लोगों से पूछताछ

6 months ago
Politics

राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज, भाजपा ने साधा निशाना

1 week ago
Dehradun

देहरादून: चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ, मंदिरों में गूंजे माता के भजन

3 months ago

FOLLOW US

    BROWSE BY CATEGORIES

    • Blog
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • अपराध
    • अर्थव्यवस्था
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • त्‍योहार
    • दिल्ली
    • दुर्घटना
    • देहरादून
    • धार्मिक
    • पर्यटन
    • पुलिस
    • फैशन
    • मनोरंजन
    • राजनीती
    • राष्ट्रीय
    • रोजगार
    • विश्व
    • शिक्षा
    • हेल्थ

    POPULAR NEWS

    • Chadi Yatra

      मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    • अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    Crime Patrol Logo

    Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • भूमिगत विद्युत लाइन कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों के शीघ्र सुधारीकरण के निर्देश
    • गौचर के पास बाइक दुर्घटना में घायल दो युवकों को SDRF ने बचाया
    • पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए गणेश जोशी ने की प्रार्थना

    Category

    • Blog
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • अपराध
    • अर्थव्यवस्था
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • त्‍योहार
    • दिल्ली
    • दुर्घटना
    • देहरादून
    • धार्मिक
    • पर्यटन
    • पुलिस
    • फैशन
    • मनोरंजन
    • राजनीती
    • राष्ट्रीय
    • रोजगार
    • विश्व
    • शिक्षा
    • हेल्थ

    Recent News

    Haridwar

    हरिद्वार में लोक कल्याण मेले का शुभारंभ, स्ट्रीट वेंडर्स को योजनाओं की दी जानकारी

    June 9, 2026
    Meeting

    माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर प्रजापति समाज नाराज, मुख्यमंत्री से मुलाकात की तैयारी

    June 9, 2026
    • About
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact
    • Disclaimer

    © 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

    No Result
    View All Result
    • उत्तराखंड
    • राजनीती
    • हेल्थ
    • विश्व
    • रोजगार
    • मनोरंजन
    • फैशन
    • पर्यटन
    • धार्मिक
    • त्‍योहार
    • अर्थव्यवस्था
    • अपराध

    © 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In