विकासनगर में जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की दयनीय स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी अस्पतालों में आपातकालीन समय में आईसीयू और वेंटीलेटर सुविधा न होने के कारण मरीजों की जान पर बन आती है, लेकिन सरकार और स्वास्थ्य मंत्री इस ओर बिल्कुल गंभीर नहीं हैं।
नेगी ने आरोप लगाया कि परिजन मरीजों को लेकर अस्पताल-दर-अस्पताल भटकते हैं, फिर भी उन्हें आवश्यक सुविधा नहीं मिल पाती। कोरोना काल के बाद मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है, लेकिन अस्पतालों का ढांचा उसी अनुपात में विकसित नहीं किया गया।
उन्होंने सरकार को नसीहत दी कि मंदिर-मस्जिद और अन्य मुद्दों से ऊपर उठकर स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाए। अस्पतालों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और नए बड़े अस्पताल खोलने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि प्रदेश की जनता को समय पर उचित इलाज मिल सके।
जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष, रघुनाथ सिंह नेगी
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post