देहरादून स्थित सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में ‘लोकरंग उत्सव 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, पटियाला द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का उद्देश्य देश की लोक एवं जनजातीय विरासत को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अजय कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।
उत्सव में उत्तराखंड, पंजाब, गुजरात, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह महोत्सव 30 मार्च तक गढ़वाल मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post