
उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम ने देशभर में फैले “डिजिटल अरेस्ट स्कैम” का पर्दाफाश करते हुए 87 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का खुलासा किया है। टीम ने गिरोह के मुख्य आरोपी किरण कुमार (31 वर्ष) को बैंगलुरु से गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने खुद को सीबीआई और साइबर क्राइम अधिकारी बताकर देहरादून और नैनीताल के दो पीड़ितों से धमकी और दबाव के जरिए रकम ऐंठी। व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर उन्हें 48 घंटे “डिजिटली अरेस्ट” कर रखा गया था।
मुख्य आरोपी के खातों में 9 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन मिले हैं और 24 राज्यों से उसके खिलाफ शिकायतें दर्ज हैं। उसके पास से तीन मोबाइल, लैपटॉप, चेकबुक और सिम कार्ड बरामद हुए हैं।
एसटीएफ प्रमुख नवनीत सिंह भुल्लर ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान वीडियो कॉल या एजेंसी के झांसे में न आएं — कोई भी एजेंसी ऑनलाइन गिरफ्तारी नहीं करती।
कुश मिश्रा, ASP एसटीएफ उत्तराखंड, देहरादून
Reported By: Shiv Narayan















Discussion about this post