Monday, September 21, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तरकाशी में भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट, डीएम ने अधिकारियों को 24×7 मुस्तैद रहने के दिए निर्देश

Crime Patrol by Crime Patrol
August 7, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Prashant Arya
5
VIEWS

उत्तरकाशी में लगातार हो रही बारिश और जिले की संवेदनशील भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों और उपजिलाधिकारियों को 24 घंटे ‘हाई अलर्ट’ मोड पर रहने के निर्देश जारी करते हुए किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने को कहा है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखें। भूस्खलन, सड़क अवरुद्ध होने या किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना मिलते ही न्यूनतम रिस्पॉन्स टाइम के साथ मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाएं, ताकि जनहानि और नुकसान को कम किया जा सके।

उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिले की सभी मुख्य एवं ग्रामीण सड़कों पर भूस्खलन संभावित स्थानों पर मशीनरी और पर्याप्त जनबल पहले से तैनात रखा जाए। यदि किसी स्थान पर मार्ग बाधित होता है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर तत्काल यातायात के लिए बहाल किया जाए।

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिलाधिकारी ने गंगोत्री और यमुनोत्री धाम पहुंचे श्रद्धालुओं, कांवड़ियों और आम नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर ही ठहरें। साथ ही भागीरथी, यमुना और अन्य सहायक नदियों व गदेरों का जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए नदी तटों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

जिलाधिकारी ने लोगों से उफान पर आए गदेरों और नदी-नालों के आसपास नहीं जाने तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पूरी तरह पालन करने की अपील की है।

इसके अलावा जल संस्थान, विद्युत, स्वास्थ्य और खाद्य आपूर्ति विभागों को आवश्यक सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न, पेयजल, चिकित्सा सहायता और आपातकालीन प्रकाश व्यवस्था की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया है।

जिला प्रशासन ने कहा है कि मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने और आम जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें

Meeting

AI और साइबर सिक्योरिटी पर फोकस, मंत्री प्रदीप बत्रा ने अधिकारियों को दिए आधुनिक तकनीक अपनाने के निर्देश

September 21, 2026
Abhiyan

सेवा संकल्प अभियान का आगाज, पुरकुल में जन शिविर; 200 से ज्यादा लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ

September 21, 2026
Camp

रानीबाग में 79 एनसीसी बटालियन का 10 दिवसीय कैंप शुरू, 50 स्कूलों के 600 कैडेट ले रहे हिस्सा

September 21, 2026
Crime

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, आरोपी गिरफ्तार; तमंचा और कारतूस बरामद

September 21, 2026
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-07-at-11.54.28.mp4

जिलाधिकारी

Reported By: Gopal Nautiyal

Previous Post

सोलानी नदी में उफान, हस्तमोली के पास तटबंध पर कटान तेज; 15 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

Next Post

सीलिंग भूमि मामले में जन संघर्ष मोर्चा का तहसील घेराव, सुप्रीम कोर्ट के आदेश लागू करने की मांग

Next Post
Protest

सीलिंग भूमि मामले में जन संघर्ष मोर्चा का तहसील घेराव, सुप्रीम कोर्ट के आदेश लागू करने की मांग

Exhibition

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर नाबार्ड की पहल, मुंबई में सजी देशभर की पारंपरिक बुनाई की प्रदर्शनी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

ration card

राशन कार्ड सत्यापन में धीमी गति, 30 नवंबर अंतिम तिथि

11 months ago
Doon police

डोईवाला क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

8 months ago
Doon Police

प्रेमनगर में आपसी विवाद के दौरान व्यक्ति की मौत, आरोपी गिरफ्तार

11 months ago
People

हरिद्वार की रिहायशी कॉलोनी में घुसा गुलदार, इलाके में दहशत

2 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • AI और साइबर सिक्योरिटी पर फोकस, मंत्री प्रदीप बत्रा ने अधिकारियों को दिए आधुनिक तकनीक अपनाने के निर्देश
  • सेवा संकल्प अभियान का आगाज, पुरकुल में जन शिविर; 200 से ज्यादा लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • रानीबाग में 79 एनसीसी बटालियन का 10 दिवसीय कैंप शुरू, 50 स्कूलों के 600 कैडेट ले रहे हिस्सा

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Meeting

AI और साइबर सिक्योरिटी पर फोकस, मंत्री प्रदीप बत्रा ने अधिकारियों को दिए आधुनिक तकनीक अपनाने के निर्देश

September 21, 2026
Abhiyan

सेवा संकल्प अभियान का आगाज, पुरकुल में जन शिविर; 200 से ज्यादा लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ

September 21, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol