Monday, September 21, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

सीलिंग भूमि मामले में जन संघर्ष मोर्चा का तहसील घेराव, सुप्रीम कोर्ट के आदेश लागू करने की मांग

Crime Patrol by Crime Patrol
August 7, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Protest
36
VIEWS

विकासनगर में जन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चाय बागान (सीलिंग) भूमि के नाम पर आम लोगों के कथित उत्पीड़न के विरोध में तहसील परिसर में प्रदर्शन और घेराव किया। मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री रयाल को सौंपा।

रघुनाथ सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि देहरादून जनपद के एनफील्ड ग्रांट, जमनीपुर, एटनबाग, ईस्ट होप टाउन, बदामावाला, अंबाड़ी, रायपुर, जीवनगढ़, कंडोली, कांवली, हरबंसवाला, मोहकमपुर खुर्द, बंजारावाला माफी, आर्केडिया ग्रांट, मलूकावाला, मिट्ठी बेहड़ी लाडपुर, नत्थनपुर सहित कई क्षेत्रों में चाय बागान एवं सीलिंग भूमि के नाम पर भवन स्वामियों और काश्तकारों को प्रशासनिक कार्रवाई के जरिए परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने सिविल अपील संख्या 2697/1984 में 24 अक्टूबर 1996 को दिए अपने निर्णय में स्पष्ट किया था कि 10 अक्टूबर 1975 से पूर्व खरीदी गई भूमि के खरीदारों को उत्तर प्रदेश सीलिंग एक्ट की धारा 6(3) के तहत सीलिंग कानून से छूट प्राप्त है। इसके बावजूद जिला प्रशासन द्वारा वर्ष 2023 में जारी आदेशों के आधार पर संबंधित भूमि के क्रय-विक्रय और दाखिल-खारिज पर रोक लगाकर ऐसे लोगों को भी परेशान किया जा रहा है, जो इस श्रेणी में नहीं आते।

मोर्चा का कहना है कि बिना भूमि के दस्तावेजों, बैनामों और खरीद की तिथि की जांच किए आम नागरिकों को नोटिस और कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। इससे न केवल लोगों को मानसिक और आर्थिक परेशानी हो रही है, बल्कि अधिवक्ताओं का भी शोषण हो रहा है और सरकार को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

नेगी ने कहा कि यदि कोई भूमि वास्तव में सीलिंग कानून के दायरे में आती है तो जिला प्रशासन को विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन सभी मामलों में एक समान आदेश लागू करना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की भावना के विपरीत है।

इसे भी पढ़ें

Meeting

AI और साइबर सिक्योरिटी पर फोकस, मंत्री प्रदीप बत्रा ने अधिकारियों को दिए आधुनिक तकनीक अपनाने के निर्देश

September 21, 2026
Abhiyan

सेवा संकल्प अभियान का आगाज, पुरकुल में जन शिविर; 200 से ज्यादा लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ

September 21, 2026
Camp

रानीबाग में 79 एनसीसी बटालियन का 10 दिवसीय कैंप शुरू, 50 स्कूलों के 600 कैडेट ले रहे हिस्सा

September 21, 2026
Crime

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, आरोपी गिरफ्तार; तमंचा और कारतूस बरामद

September 21, 2026

जन संघर्ष मोर्चा ने प्रशासन से मांग की कि मामले की विधिक स्थिति का परीक्षण कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो संगठन व्यापक जन आंदोलन शुरू करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-07-at-13.21.02.mp4

मोर्चा अध्यक्ष, रघुनाथ सिंह नेगी

Reported By: Arun sharma

Previous Post

उत्तरकाशी में भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट, डीएम ने अधिकारियों को 24×7 मुस्तैद रहने के दिए निर्देश

Next Post

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर नाबार्ड की पहल, मुंबई में सजी देशभर की पारंपरिक बुनाई की प्रदर्शनी

Next Post
Exhibition

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर नाबार्ड की पहल, मुंबई में सजी देशभर की पारंपरिक बुनाई की प्रदर्शनी

Accident

देवप्रयाग स्टेट हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी; एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

BJP

भाजपा प्रदेश कार्यशाला: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी पर जोर

12 months ago
Raod

भानियावाला–जॉलीग्रांट–ऋषिकेश फोर लेन परियोजना: विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण पर एनएचएआई का फोकस

3 months ago
Meeting

निर्वाचन आयोग की टीम ने उत्तरकाशी में परखी मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति

3 months ago
Meeting

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को दिए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

10 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • AI और साइबर सिक्योरिटी पर फोकस, मंत्री प्रदीप बत्रा ने अधिकारियों को दिए आधुनिक तकनीक अपनाने के निर्देश
  • सेवा संकल्प अभियान का आगाज, पुरकुल में जन शिविर; 200 से ज्यादा लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • रानीबाग में 79 एनसीसी बटालियन का 10 दिवसीय कैंप शुरू, 50 स्कूलों के 600 कैडेट ले रहे हिस्सा

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Meeting

AI और साइबर सिक्योरिटी पर फोकस, मंत्री प्रदीप बत्रा ने अधिकारियों को दिए आधुनिक तकनीक अपनाने के निर्देश

September 21, 2026
Abhiyan

सेवा संकल्प अभियान का आगाज, पुरकुल में जन शिविर; 200 से ज्यादा लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ

September 21, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol