
लायंस क्लब खटीमा सिटी द्वारा आयोजित नववर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छोटे बच्चों से लेकर महिला एवं पुरुष वर्ग तक के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मुदित रौतेला ने प्रथम तथा कमल जोशी ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदीप बत्रा के संयोजन में किया गया, जिसमें दर्जनों प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और उत्साह देखने को मिला। अंत में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक और प्रेरणादायक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की बात कही गई।
हरमिक सिंह अध्यक्ष लायंस क्लब खटीमा सिटी
चार्टर विनीत कुमार गुप्ता
Reported By: Rajesh Kumar













Discussion about this post