
सितारगंज नगर पालिका में बने पार्क में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि हमारे ग्राम गोठा में लंबे समय से चली आ रही उप स्वास्थ्य केंद्र एवं पुलिस चौकी की मांग को लेकर हम धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। हमारी यह मांग पूरी हो गई है।
अतः इस प्रेस वार्ता के माध्यम से मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूँ कि तहसीलदार सितारगंज महोदय द्वारा हमें लिखित आश्वासन दिया गया है, जिसमें ग्राम गोठा में उप चिकित्सा केंद्र एवं चौकी स्थापित किए जाने की बात कही गई है।
इस लिखित आश्वासन के बाद, भीम आर्मी संगठन ने आपसी सहमति से यह निर्णय लिया है कि हम अपना धरना स्थगित कर रहे हैं।
हम प्रशासन का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने हमारी जनहित से जुड़ी मांगों को गंभीरता से सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि हम यह भी स्पष्ट करना चाहते हैं कि जब तक यह आश्वासन धरातल पर पूरी तरह लागू नहीं होता, तब तक संगठन पूरी तरह से सतर्क रहेगा।भीम आर्मी हमेशा से जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करती रहेगी।
सत्येंद्र कुमार जिला अध्यक्ष भीम आर्मी सितारगंज
Reported By: Rajesh Sharma













Discussion about this post