
हल्द्वानी के प्राइवेट हॉस्पिटल चंदन हॉस्पिटल का अमानवीय चेहरा सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस अस्पताल ने अल्मोड़ा के एक मरीज के 2 घंटे इमरजेंसी इलाज किए जाने का ₹80 हजार बिल बनाया। इसके बाद पेशेंट की मौत हो गई और डॉक्टरी पैसे की मर्यादा को तार तार करते हुए अस्पताल ने पूरे पैसे जमा न करने की एवज में मृतक की बॉडी देने से इनकार कर दिया।
पीड़ित परिजनों ने एसएसपी नैनीताल को फोन से सूचना दी। इसके बाद एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस को निर्देश दिए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ सख्ती दिखाई इसके बाद अस्पताल ने परिजनों को बॉडी सौंपी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उनके पास लिखित शिकायत भी आई है वह अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ भी कार्यवाही करेंगे।
मंजूनाथ टीसी एसएसपी
Reported By: Rajesh Kumar













Discussion about this post