Wednesday, September 30, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

पैठाणी महाविद्यालय बनेगा व्यावसायिक शिक्षा का बड़ा केंद्र: डॉ. धन सिंह रावत

राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पैठाणी में राज्य का पहला व्यावसायिक महाविद्यालय स्थापित किया है।

Crime Patrol by Crime Patrol
May 11, 2026
in उत्तराखंड, शिक्षा
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Dhan Singh
1
VIEWS

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी को प्रदेश में व्यावसायिक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए महाविद्यालय में चरणबद्ध तरीके से आधुनिक और उद्योगों की मांग के अनुरूप रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे, ताकि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें।

महाविद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पैठाणी में राज्य का पहला व्यावसायिक महाविद्यालय स्थापित किया है। अब सरकार इसे और अधिक आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर बड़े शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित कर रही है।

उन्होंने बताया कि अगले शैक्षिक सत्र से महाविद्यालय में बीटेक, बीएड, एमबीए और एमसीए जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। उनका कहना था कि नए पाठ्यक्रमों से युवा आत्मनिर्भर बनेंगे और प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगे।

डॉ. रावत ने कहा कि महाविद्यालय में विभिन्न आधुनिक प्रयोगशालाओं के साथ छात्र-छात्राओं के लिए अत्याधुनिक छात्रावास की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा आधुनिक ऑडिटोरियम और प्राचार्य आवास का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है। उन्होंने कॉलेज परिसर में ओपन जिम, प्रतीक्षालय और विभिन्न वाद्य यंत्र उपलब्ध कराने की घोषणा भी की।

वार्षिकोत्सव के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री ने महाविद्यालय परिसर में निर्मित “शौर्य दीवार” का अनावरण और नई पेयजल टंकी का लोकार्पण किया। उन्होंने महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘बनास’ और रसायन विज्ञान पुस्तक का विमोचन भी किया।

इसे भी पढ़ें

Harish Suri

हरीश सूरी बने FADA उत्तराखंड के चेयरपर्सन, ऑटोमोबाइल सेक्टर में सड़क सुरक्षा और ऑनलाइन सिस्टम पर रहेगा फोकस

September 30, 2026
Arrest

झबरेड़ी कला डबल मर्डर केस में बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

September 30, 2026
Accident

रामनगर-काशीपुर हाईवे पर भीषण हादसा, बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत

September 30, 2026
BJP

सेवा संकल्प अभियान में BJP का बड़ा कार्यक्रम, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’

September 30, 2026

इस अवसर पर मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे और उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया।

Reported By: Arun sharma

Previous Post

ICCCC सिस्टम से सुरक्षित हुई चारधाम हेली यात्रा

Next Post

IIT रुड़की में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर ‘Responsible Innovation’ पर मंथन

Next Post
Roorkee

IIT रुड़की में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर ‘Responsible Innovation’ पर मंथन

Competition

एम्स ऋषिकेश में फिजियोलॉजी इनोवेशन प्रतियोगिता आयोजित

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Ganesh festival

हल्द्वानी में गणेश महोत्सव की धूम

1 year ago
Meeting

देहरादून जिलाधिकारी ने एलपीजी वितरण में पारदर्शिता और होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

6 months ago
public hearing

डीएम जनदर्शन में 172 शिकायतें, कई मामलों का त्वरित निस्तारण

9 months ago
Principal Recruitment

उत्तराखंड: प्रधानाचार्य भर्ती पर समर्थक मंच ने आयोग का जताया आभार

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • हरीश सूरी बने FADA उत्तराखंड के चेयरपर्सन, ऑटोमोबाइल सेक्टर में सड़क सुरक्षा और ऑनलाइन सिस्टम पर रहेगा फोकस
  • झबरेड़ी कला डबल मर्डर केस में बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • रामनगर-काशीपुर हाईवे पर भीषण हादसा, बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Harish Suri

हरीश सूरी बने FADA उत्तराखंड के चेयरपर्सन, ऑटोमोबाइल सेक्टर में सड़क सुरक्षा और ऑनलाइन सिस्टम पर रहेगा फोकस

September 30, 2026
Arrest

झबरेड़ी कला डबल मर्डर केस में बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

September 30, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol