देवभूमि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रेरणादायी व्यक्तित्व पर आधारित लेखिका संभावना पंत की महत्वपूर्ण कृति ‘पुष्कर धामी – हिमालय की जीवंत ऊष्मा’ का भव्य लोकार्पण आज सम्पन्न हुआ। उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह जी ने परमार्थ निकेतन में आयोजित इस समारोह में पुस्तक का विमोचन किया।
कार्यक्रम में स्वामी चिदानन्द सरस्वती, आचार्य प्रमोद कृष्णम सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, राज्यसभा सांसद, मंत्रीगण, विधायकगण तथा वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद थे।
राज्यपाल ने कहा कि लेखिका ने महत्वपूर्ण जीवन प्रसंगों को संरक्षित कर उत्तम कार्य किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व, नम्रता, सेवा-भाव और अनुशासन को विशेष रूप से प्रेरणादायी बताया। मुख्यमंत्री धामी ने अपने बचपन, संघर्षों और जनसेवा की प्रेरणा पर भावपूर्ण विचार रखे और कहा कि उत्तराखण्ड सतत विकास लक्ष्यों में देश में अग्रणी है।
स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और आचार्य प्रमोद कृष्णम जी ने इस कृति को मुख्यमंत्री धामी के समर्पित, सरल और कर्मठ जीवन का सजीव दस्तावेज बताया। रूपा पब्लिकेशन एवं प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक उत्तराखण्ड के युवा नेतृत्व और हिमालयी मूल्यों की जीवंत तस्वीर पेश करती है।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post