श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव 2025 का शुभारंभ श्री गुरु नानक मैदान, रेसकोर्स में हुआ। यह आयोजन 22 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक नवरात्र के पावन अवसर पर किया जा रहा है। समिति ने पुरानी टिहरी की ऐतिहासिक रामलीला को देहरादून में पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया है।
मातृशक्ति दिवस पर सम्मान
महोत्सव के द्वितीय दिवस को मातृशक्ति दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विशेष आकर्षण
इस बार पहली बार उत्तराखंड के इतिहास में Laser और Sound Show का प्रदर्शन किया जा रहा है।
Digital Live Telecast System के जरिए 75 लाख से अधिक दर्शकों तक रामलीला का प्रसारण किया जाएगा।
सांस्कृतिक समागम के अंतर्गत भजन संध्या, पारंपरिक नृत्य व कार्यक्रम आयोजित होंगे।
2 अक्टूबर को रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतला दहन का भव्य आयोजन होगा।
शानदार मंचन
द्वितीय दिवस में ताड़िका वध का मंचन विशेष आकर्षण रहा। ताड़िका ने आग उगलते ड्रोन के साथ मंच पर प्रवेश किया, जिसे दर्शकों ने जोरदार तालियों से सराहा। Laser Show में आरती का दृश्य भी लोगों के लिए अविस्मरणीय रहा।
रामलीला महोत्सव 2025 न केवल धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन है, बल्कि तकनीक और परंपरा का अनूठा संगम प्रस्तुत कर रहा है।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post