
हल्द्वानीशहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति सुभाष चंद्र गुप्ता ने एक महिला समेत छह लोगों पर हनीट्रैप, ब्लैकमेलिंग और धमकी देकर करोड़ों रुपये व संपत्ति हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में करीब दो करोड़ रुपये कीमत के चार प्लॉट, पांच करोड़ रुपये नकद व ऑनलाइन भुगतान के अलावा एक कार और स्कूटी लिए जाने का दावा किया गया है। शिकायत के अनुसार, वर्ष 2015 में महिला ज्योति सिंह से उनकी जान-पहचान हुई थी। आरोप है कि महिला ने कथित तौर पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी दी और वर्ष 2022 से दोबारा ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी पीड़ित ने आरोप लगाया है कि महिला ने मोहम्मद मुश्ताक और अन्य लोगों के साथ मिलकर संपत्ति व रकम हासिल की। साथ ही झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह ने बताया कि सुभाष चंद्र गुप्ता की तहरीर पर ब्लैकमेलिंग और रंगदारी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वादी ने अपनी शिकायत में महिला को पांच करोड़ रुपये नकद, करीब दो करोड़ रुपये के फ्लैट और एक कार देने की बात कही है पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
हरबंस सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी
Reported bY: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post