Friday, September 25, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

अर्धकुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को मिलेगा आधुनिक सड़क नेटवर्क, एनएचएआई की परियोजनाएं अंतिम चरण में

Crime Patrol by Crime Patrol
June 26, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Road
5
VIEWS

आगामी अर्धकुंभ-2027 को ध्यान में रखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) हरिद्वार की सड़क अवसंरचना को आधुनिक और सुगम बनाने के लिए तेजी से कार्य कर रहा है। निर्माणाधीन स्पर टू हरिद्वार और हरिद्वार बाईपास (पैकेज-1) परियोजनाओं के पूरा होने के बाद शहर में यातायात का दबाव काफी कम होगा और बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी।

एनएचएआई के अनुसार 51 किलोमीटर लंबी छह-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड स्पर टू हरिद्वार परियोजना का लगभग 92 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। अब तक 46 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा चुका है। यह कॉरिडोर दिल्ली–देहरादून आर्थिक गलियारे को हरिद्वार से जोड़ते हुए हलगोया मुस्तकम से भड़ेड़ी राजपूताना स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-58 तक पहुंचेगा। इसके चालू होने के बाद दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश किए बिना तेज और वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा।

इसे भी पढ़ें

Uttrarakhand

उच्च शिक्षा में अब रियल टाइम मॉनिटरिंग, करीब 5 करोड़ की लागत से विद्या समीक्षा केंद्र का लोकार्पण

September 24, 2026
Joining

सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के अधिकारों की रक्षा करना प्राथमिकता: भगवत प्रसाद मकवाना

September 24, 2026
Highcourt

HC ने हटाई किच्छा नगर पालिका चुनाव पर लगी रोक शुरू होगी मतगणना

September 24, 2026
Meeting

धान खरीद एक अक्टूबर से होगी शुरू, एमएसपी पर किसानों से होगी खरीद

September 24, 2026

वहीं 15 किलोमीटर लंबे हरिद्वार बाईपास (पैकेज-1) का लगभग 77 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और 9 किलोमीटर फोर-लेन सड़क तैयार की जा चुकी है। यह बाईपास बहादराबाद से शुरू होकर एनएच-34 पर चंडी देवी मंदिर के निकट समाप्त होगा। इसके संचालन में आने के बाद हर की पैड़ी, चंडी चौक और शंकराचार्य चौक सहित शहर के प्रमुख क्षेत्रों में यातायात का दबाव काफी कम होने की उम्मीद है।

एनएचएआई का कहना है कि इन दोनों परियोजनाओं के पूर्ण होने से हरिद्वार की यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा। वर्तमान में अधिकांश वाहन शहर के भीतर से होकर गुजरते हैं, जिससे सप्ताहांत, त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के दौरान लंबा जाम लग जाता है। नई सड़क परियोजनाएं इस समस्या का प्रभावी समाधान साबित होंगी और स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों तथा श्रद्धालुओं को कम समय में सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा।

इसके अलावा हरिद्वार–मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुरकाजी, फलौदा, मंगलौर, बहादराबाद और ज्वालापुर जैसे व्यस्त जंक्शनों पर फ्लाईओवर, व्हीक्युलर अंडरपास (वीयूपी) और सर्विस रोड का निर्माण भी किया जा रहा है। इन परियोजनाओं से दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी और यातायात अधिक व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा सकेगा।

एनएचएआई द्वारा पहले से विकसित मुजफ्फरनगर–नेपाली फार्म फोर-लेन राष्ट्रीय राजमार्ग भी हरिद्वार, ऋषिकेश और चारधाम यात्रा के लिए बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान कर रहा है। आगामी अर्धकुंभ के दौरान यह मार्ग यातायात के दबाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एनएचएआई हरिद्वार–मुजफ्फरनगर, स्पर टू हरिद्वार और हरिद्वार बाईपास पर एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एटीएमएस) भी लागू कर रहा है। इसके माध्यम से रियल-टाइम ट्रैफिक मॉनिटरिंग, सड़क उपयोगकर्ताओं को आवश्यक सूचनाएं, यातायात नियमों की निगरानी और आपातकालीन सहायता जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

एनएचएआई का लक्ष्य अर्धकुंभ-2027 से पहले इन सभी परियोजनाओं को पूरा कर हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित और सुगम सड़क नेटवर्क उपलब्ध कराना है। इससे न केवल श्रद्धालुओं को जाम से राहत मिलेगी, बल्कि धार्मिक पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी नई गति मिलेगी।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

हरिद्वार नगर निगम भूमि घोटाले में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

Next Post

घरेलू विवाद के बाद घर से निकले सफाईकर्मी का शव नैनीझील में मिला

Next Post
Crime

घरेलू विवाद के बाद घर से निकले सफाईकर्मी का शव नैनीझील में मिला

Satpal Maharaj

4 जुलाई से उत्तराखंड मार्ग से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, तैयारियां पूरी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Gaurav Goyal

रुड़की में सियासी तूफान,पूर्व मेयर गौरव गोयल कांग्रेस में शामिल होने को दिल्ली रवाना

6 months ago
Meeting

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पुष्कर सिंह धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार

5 months ago
Jaspur

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का जसपुर में जोरदार स्वागत

7 months ago
Politics

स्वतंत्रता सेनानी पर टिप्पणी से बवाल, यूकेडी ने बीजेपी से मांगा स्पष्टीकरण

3 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • उच्च शिक्षा में अब रियल टाइम मॉनिटरिंग, करीब 5 करोड़ की लागत से विद्या समीक्षा केंद्र का लोकार्पण
  • सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के अधिकारों की रक्षा करना प्राथमिकता: भगवत प्रसाद मकवाना
  • HC ने हटाई किच्छा नगर पालिका चुनाव पर लगी रोक शुरू होगी मतगणना

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Uttrarakhand

उच्च शिक्षा में अब रियल टाइम मॉनिटरिंग, करीब 5 करोड़ की लागत से विद्या समीक्षा केंद्र का लोकार्पण

September 24, 2026
Joining

सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के अधिकारों की रक्षा करना प्राथमिकता: भगवत प्रसाद मकवाना

September 24, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol