उत्तराखंड में बिजली और पानी की संभावित बढ़ोतरी के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून स्थित अपने आवास पर नवरात्रि के दौरान सांकेतिक मौन उपवास शुरू किया है। उन्होंने 15 दिनों तक सभी राजनीतिक गतिविधियों और मीडिया से दूरी बनाने का फैसला लिया है।
रावत ने कहा कि उनका यह कदम उन लोगों को समर्पित है जो महंगाई और बढ़ती दरों से प्रभावित हैं। उन्होंने मां जगदंबा से आम जनता को राहत मिलने की प्रार्थना भी की।

राज्य में 1 अप्रैल से बिजली और पानी के बिल बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं और व्यापारियों पर असर पड़ सकता है। रावत का यह उपवास इसी के खिलाफ एक प्रतीकात्मक विरोध माना जा रहा है।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post