बदरीनाथ धाम में शुक्रवार को स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित मोटर बाईक चैलेंज प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किया। उन्होंने बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार से प्रतिभागियों को ध्वज प्रदान कर माणा पास के लिए रवाना किया।
जीएमवीएन देवलोक परिसर में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कोश्यारी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ प्रदेश में पर्यटन और बॉर्डर टूरिज्म को बढ़ावा देंगी। इस अवसर पर विधायक सुरेश गड़िया और बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती भी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता 26 से 28 सितंबर तक आयोजित होगी, जिसमें साइकिल सवार लगभग 120 किमी दूरी तय करेंगे। बड़ी संख्या में बाइक और साइकिल प्रतिभागियों के साथ स्थानीय लोग, आईटीबीपी जवान और अधिकारी कार्यक्रम का हिस्सा बने।
शाम को पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने भगवान श्री बदरीविशाल के दर्शन किए, जहाँ उन्हें प्रसाद भेंट किया गया। बड़ी संख्या में प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने भी दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post