रुड़की क्षेत्र के आसफनगर में समाजसेवा की एक मिसाल पेश की गई जहाँ भाजपा नेता चैरब जैन ने एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस कैंप में सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर मुफ्त इलाज का लाभ उठाया।
आसफनगर गाँव में आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर चैरब जैन द्वारा लगाया गया दसवां निशुल्क कैंप था जिसे लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने नेत्र,दंत,बाल एवं स्त्री रोगों से संबंधित जांच की। इसके अलावा मोतियाबिंद की जांच और ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। मरीजों के लिए ईसीजी,शुगर टेस्ट सहित कई जरूरी जांचें पूरी तरह निशुल्क की गईं। जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां और चश्मे भी वितरित किए गए।।
इस दौरान भाजपा नेता चैरब जैन ने कहा कि आसफनगर से मेरा पुराना लगाव है। यहां के लोगों का स्नेह हमेशा मिला है। अगर जनता ने मौका दिया तो स्वास्थ्य और अन्य जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर चैरब जैन ने साफ कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं और कभी भी निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ेंगे।
चेरब जैन (भाजपा नेता)
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post