मानस खण्ड योजना से बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में बैजनाथ-बागेश्वर मोटर मार्ग के बागेश्वर प्रभाग के किमी0 19.500 से 21 किमी0 मोटर मार्ग का पुनर्निमाण, सुधारीकरण व 1.5 लेन में चौड़ीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।
इस मोटर मार्ग में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत किमी0 19.500 किमी0 से 21.00 तक 1,80,14.021 लाख (एक करोड़ अस्सी लाख चौदह हजार 21 रुपये) की लागत से मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण, सुधारीकरण व 1.5 लेन मे चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा, उक्त मोटर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य हो जाने से क्षेत्रवासियों को सुलभ व सुगम यातायात व्यवस्था का लाभ मिलेगा।
मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण, सुधारीकरण व 1.5 लेन मे चौड़ीकरण निर्माण का कार्य शुरू होने पर द्वारा प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व विधायक पार्वती दासका धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post