देहरादून में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दिवंगत उपनल कर्मचारी कविता गुसाईं के परिजनों को ₹50 लाख की बीमा राशि का चेक प्रदान किया। यह राशि उपनल और पंजाब नेशनल बैंक के बीच हुए समझौते के तहत दी गई।
मंत्री ने बताया कि ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर कर्मचारियों के आश्रितों को यह सहायता दी जाती है और अब तक 8 परिवारों को लाभ मिल चुका है। सरकार इस राशि को बढ़ाकर ₹1 करोड़ करने पर भी विचार कर रही है।
गणेश जोशी, सैनिक कल्याण मंत्री
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post