
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की ओर से पूरे जनपद में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस की अलग-अलग टीमें आंतरिक मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में चेकिंग कर रही हैं।
उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है और उनकी सत्यापन संबंधी जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का यह अभियान जनपद में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से लगातार जारी है।
Reported By: Pawan Kashyap













Discussion about this post