एम्स ऋषिकेश में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन नर्सिंग एजुकेशन एंड रिसर्च (CENER) के तत्वावधान में ICSSR इंडिया एवं JSPS (जापान) के सहयोग से बच्चों में बढ़ते कुपोषण की चुनौती पर केंद्रित एक छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ हुआ। सेमिनार में भारत में बाल कुपोषण की पहचान, प्रबंधन और रोकथाम के प्रभावी उपायों पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे।
एम्स के मिनी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. मीनू सिंह, डीन एकेडमिक प्रो. जया चतुर्वेदी और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रो. डॉ. सत्यश्री बालिजा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. स्मृति अरोड़ा (प्रिंसिपल, CENER) और जापान की डॉ. टोमोको कोमागाटा ने की।

इस अवसर पर प्रो. डॉ. मीनू सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों से संवाद कर समुदाय स्तर पर कुपोषण से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की और ऐसे क्षमता-विकास कार्यक्रमों को निरंतर समर्थन देने का आश्वासन दिया। सेमिनार में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से 37 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तथा देश-विदेश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं, जो कुपोषण से निपटने की दिशा में व्यावहारिक समाधान साझा करेंगे।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post