विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने विधानसभा सचिवालय की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सचिवालय की स्थिति लावारिस जैसी हो गई है और विधानसभाध्यक्ष ऋतु खंडूरी अधिकारियों पर नियंत्रण रखने में पूरी तरह विफल साबित हो रही हैं।
नेगी ने आरोप लगाया कि अधिकारी जनभावना और जन सरोकार से जुड़े पत्रों को कूड़े का ढेर बना रहे हैं। यहां तक कि सूचना आयोग भी कई बार सचिवालय अधिकारियों को फटकार लगा चुका है। बावजूद इसके स्थिति में सुधार नहीं हो रहा।
उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार उच्चाधिकारी अपने मातहतों को 9-9 अनुस्मारक भेजने के बावजूद जवाब पाने में असफल हो रहे हैं। यह सचिवालय की अव्यवस्था का बड़ा उदाहरण है।
मोर्चा अध्यक्ष ने विधानसभाध्यक्ष पर माफियाओं और जालसाजों का संरक्षण करने का भी आरोप लगाया और उनकी नाकामी को देखते हुए इस्तीफे की मांग की।
जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष, रघुनाथ सिंह नेगी
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post