देहरादून में जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में 171 लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। जनता दर्शन में भूमि विवाद, शिक्षा, भरण-पोषण, आर्थिक सहायता, यातायात, जल जीवन मिशन सहित विभिन्न विषयों से जुड़ी शिकायतों पर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जन सुनवाई के दौरान मूक-बधिर बच्चे का निःशुल्क स्पेशल स्कूल में दाखिला, आर्थिक संकट से जूझ रहे बच्चों की फीस का समाधान, बुजुर्ग के भरण-पोषण का वाद दर्ज, भूमि सौदे में 7 लाख की धोखाधड़ी पर एफआईआर, सहसपुर–कोटड़ा मार्ग पर बस संचालन के निर्देश तथा जल जीवन मिशन की अनियमितताओं की जांच के आदेश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post