हरिद्वार के झबरेड़ी खुर्द गांव में आयोजित बहुद्देशीय शिविर के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ने से जमकर मारपीट हो गई। घटना के समय दर्जाधारी देशराज कर्णवाल और उनकी पत्नी वैजयंती माला भी मौके पर मौजूद थीं।
जानकारी के अनुसार, भीम आर्मी से जुड़े कुछ लोगों द्वारा डीजे बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। कार्यक्रम स्थल पर अचानक माहौल बिगड़ने से अफरा-तफरी मच गई और लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई।
मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया।
घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचने लगे और मामला राजनीतिक रंग भी लेने लगा है। बताया जा रहा है कि वैजयंती माला की ओर से पुलिस को तहरीर देने की तैयारी की जा रही है।
वहीं शेखर चंद सुयाल ने कहा कि मामले में तहरीर मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post