उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने भुवनेश्वर में ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभामपति से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) द्वारा आयोजित प्रेस टूर के तहत हुई, जिसमें दोनों राज्यों के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और विकास पहलुओं पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
राज्यपाल ने ओडिशा में आर्थिक, औद्योगिक और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की उपलब्धियों को साझा किया और उत्तराखंड के आध्यात्मिक और पर्यटन महत्व की सराहना की। उन्होंने अंतरराज्यीय संवाद और मीडिया की भूमिका को राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताया और भविष्य में इस तरह के अनुभव साझा करने वाले मंचों को जारी रखने का समर्थन किया।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post