गों का पावन पर्व होली आने को है और इसकी गूंज अब देवभूमि के कोने-कोने में सुनाई देने लगी है। इसी क्रम में ऊधम सिंह नगर में खटीमा के होटल पर्चवुड में एक भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस खास कार्यक्रम की मेजबानी खटीमा विधायक भुवन कापड़ी की धर्मपत्नी कविता कापड़ी ने की। वहीं महिलाओं का पारंपरिक स्वागत, होली गायन, गुलाल उड़ाती महिलाएं और कविता कापड़ी का संबोधन खटीमा के होटल पर्चवुड में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं होली गायन मंडलियां, जिन्होंने पारंपरिक कुमाऊंनी होली गीतों की ऐसी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं कि उपस्थित सभी महिलाएं झूमने पर मजबूर हो गईं। ढोल-दमाऊ की थाप और पारंपरिक गीतों ने पूरे माहौल को उत्सव के रंगों से सराबोर कर दिया।
कविता कापड़ी विधायक धर्मपत्नी खटीमा
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post